Add To collaction

श्रीराम कीर्तन

श्रीराम रमोजी जय रामा,

श्री रामकिशोरे श्री रामा।
श्री त्रिलोकरक्षक जय रामा,
श्री रघुकुल नंदन श्री रामा।

श्री रामानंद खरध्वंसी, 
श्री जानकीवल्लभ श्री रामा।
श्री राजीवलोचन रघुवंशी,
श्री रघुकुल नंदन श्री रामा।

श्री रामरज त्रिलोकात्मा,
श्री पूर्वभाषी श्री रामा।
श्री महायोगी वेदात्मा,  
श्री रघुकुल नंदन श्री रामा।

श्री परमपुरुषाय श्रीमते,
श्री सत्यविक्रम श्री रामा।
श्री महापुरुषाय सेतुकृते,
श्री रघुकुल नंदन श्री रामा।

श्री रमेश राघव रघुवीरा,
श्री वेदांतपार श्री रामा।
श्री तातकान्तक बलवीरा,
श्री रघुकुल नंदन श्री रामा।

स्वरचित-सरिता श्रीवास्तव "श्री"
धौलपुर (राजस्थान)


   16
7 Comments

Alka jain

23-Jan-2024 09:30 PM

Nice

Reply

Varsha_Upadhyay

23-Jan-2024 05:08 PM

बहुत खूब

Reply

Gunjan Kamal

23-Jan-2024 02:56 PM

👏👌

Reply